राजसमन्द राव दिलीप सिंह/ राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ की बैठक जिला शाखा राजसमंद द्वारा आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देलवाड़ा में संगठन के आधारभूत ढांचे को मूर्त रूप देने के लिए बैठक का आयोजन किया / बैठक की अध्यक्षता महेंद्र सिंह चुंडावत जिला अध्यक्ष राजसमंद ,मुख्य अतिथि शेर सिंह चौहान प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष , विशेष अतिथि नवीन व्यास प्रदेश संयुक्त महामंत्री ,सतीश जैन कोषाध्यक्ष उदयपुर, भेरूलाल कलाल महामंत्री उदयपुर ,मंच पर विराजित रहें ।आज की इस संगठनात्मक मीटिंग में कोविड-19 के नियमों का पूरा ध्यान रखते हुएए मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा। कार्यक्रम सरस्वती माता के दीप प्रज्वलित एवं सुगंध अर्चन के बाद संगठन के पदाधिकारियो ने संगठीत होकर काम करने से सफलता मिलती हे,संघे शक्ति कलियुगे के विचार रखे कार्यक्रम में खमनोर एवं देलवाड़ा ब्लॉक कि कार्यकारिणी का निर्माण किया गया। संरक्षक इंदर सिंह चौहान ,योगेंद्र सिह झाला, सभा अध्यक्ष महेश श्रीमाली, उप सभा अध्यक्ष इरफान खान, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चारण, मंत्री धर्मेंद्र सालवी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुरवीर सिंह झाला, महिला मंत्री अलका चौधरी, संगठन मंत्री जितेंद्र गुर्जर ,सहसंगठन मंत्री जोधलाल,महिला उपाध्यक्ष राजकुमारी यादव, उपाध्यक्ष रूपलाल,देवी सिंह खटाना, राजाराम मीणा, नरेश पालीवाल, पप्पू लाल गुर्जर, प्रवक्ता सुरेश पटेल, साथ ही नाथद्वारा इकाई के अध्यक्ष देशराज मीणा मंत्री, कृष्ण कुमार यादव ,महिला मंत्री सुमन चेतीवाल, संगठन महिला मंत्री ध्रूवीश्रीमाली, महिला उपाध्यक्ष रानी सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हंसराज माली ने शपथ ली। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष राम चरण सिंह ,जिला मंत्री दिनेशखटीक,छोटु लाल जीनगर ,राजाराम यादव,कृष्णायादव ,भगवत आमेटा जितेन्द्र सिहचारण, विमला आमेटा ,शोभना चोहान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार शर्मा ने किया।