boltBREAKING NEWS

भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में वैज्ञानिक विवेचन पर विचार संगोष्ठी का आयोजन

भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में वैज्ञानिक विवेचन पर विचार संगोष्ठी का आयोजन

 Darpan Paliwal नाथद्वारा। भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को शहर के फ़ौज मोहल्ला स्थित श्रीगोवर्धन राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में भारतीय नववर्ष पर वैज्ञानिक विवेचन विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। माँ सरस्वती के समक्ष अतिथियों ने दीपप्रज्वलन कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। गोष्ठी में काल गणना पर भावनीकान्त पंचोली ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम संयोजक नीरज शर्मा ने कार्यक्रम आए नगर के प्रबुद्धजन का स्वागत किया। संगोष्ठी में प्रबुद्धजनों ने काल गणना, काल गणना की शुरुआत के बारे में विस्तार पूर्वक विचार व्यक्त किये।
इस दौरान वीरेंद्र पुरोहित, लाखन सिंह चौधरी, सुधीर जोशी, प्रतापसिंह , लक्ष्मण गिरी, अर्जुन पालीवाल,
राजेन्द्र हेड़ा, डॉ तन्मय पालीवाल, दीपक भारद्वाज, ओमप्रकाश जैन, रमाकांत सोनी, तरुण दवे, बलवंत सिंह झाला, लक्ष्मी नारायण व्यास,चंचल वैरागी, विमला वागरेचा, मीना सेन, रेणुका पंवार, सुशिला सोनी, प्रिया चारण, प्रियंका पंवार आदि मौजूद थे।