boltBREAKING NEWS

आदिक को अपनी बेटी के साथ देखकर वनराज ने खोया आपा, पाखी करेगी सबसे बदतमीजी

आदिक को अपनी बेटी के साथ देखकर वनराज ने खोया आपा, पाखी करेगी सबसे बदतमीजी

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी पूरे परिवार से बदतमीजी करती है. पाखी की बातें सुनकर सारे लोग चौंक जाते है.

 टीवी शो अनुपमा  में दर्शकों को शो से बांधे रखने के लिए मेकर्स इसमें नये- नये ट्विस्ट ला रहे है. किंजल की गोद भराई में अनुपमा को डर है कि कही राखी दवे या कपाड़िया परिवार से कोई इसमें प्रॉब्लम खड़ी ना कर दें. लेकिन अनुपमा की बेटी पाखी रंग में भंग डालने वाला काम करती है. शो का प्रोमो भी सामने आया है.

वनराज हुआ गुस्सा

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा वनराज अपनी बेटी पाखी और आदिक को अपने कमरे में एक साथ देख लेगा. आदिक को पाखी के क्लोज होते देख वनराज अपना आपा खो देगा. वो पूरे परिवार के सामने आदिक को थप्पड़ मारेगा. अनुज इसका कारण पूछेगा. वनराज उसे सारी बात बता देगा.

पाखी की बदतमीजी

वनराज सबको बताएगा कि आदिक, पाखी के क्लोज जाने की कोशिश कर रहा था. ये जानकर हर कोई शॉक्ड हो जाएंगे. तभी पाखी कहेगी कि वो उसे पसन्द करती है और अपनी मर्जी से उसके साथ गई थी. पाखी कहती है कि इस घर में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल सकता है. 50 साल की उम्र में दूसरी शादी चल सकती है. आप लोगों ने अपनी उम्र में जो कुछ भी किया, हमने एक्सेप्ट किया.

अब क्या होगा आगे?

पाखी सबसे कहती है कि अभी उसकी उम्र है और वो किसी को पसन्द करती है तो किसी को प्रॉब्लम क्यों है. ये सुनकर सबकी बोलती बन्द हो जाती है. यह देखना दिलचस्प होगा कि अब कपाड़िया और शाह परिवार इस मैटर को कैसे संभालते है. पाखी की बदतमीजी पर अनुपमा कैसे रिएक्ट करेगी.

राखी- बरखा साथ में मिली

अबतक आपने अनुपमा में आपने देखा कि अनुपमा और अनुज सभी रस्में करते हैं क्योंकि वनराज और काव्या गोद भराई के लिए मौजूद नहीं थे. वहीं, अनुपमा के लिए नयी मुसीबतें लाने के लिए राखी औऱ बरखा एक-दूसरे से हाथ मिला लेते है.