boltBREAKING NEWS

शिक्षक प्रजापत का तीसरी बार राज्य स्तर चयन

 शिक्षक प्रजापत का तीसरी बार राज्य स्तर चयन

 

राजेश शर्मा धनोप।

 स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फूलिया कलां में आयोजित 34वीं जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता दिनांक 28 व 29 नवंबर को आयोजित की गई। जिस‌में राज उच्च माध्यमिक विद्यालय बाबडी (ईटडिया) में पद स्थापित शिक्षक राम गोपाल प्रजापत ने जेण्डर संवेदनशीलता पर आधारित संगीत की प्रस्तुति दी जिसमें शाहपुरा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षक पूर्व में भी कन्या भ्रुण हत्या पर आधारित संगीत में दो बार राज्य स्तर पर प्रस्तुति दी। विद्यालय की शैक्षिक सहशैक्षिक गतिविधियों में शिक्षक बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए पूर्व में भी उपखण्ड स्तर व जिला स्तर पर सम्मानित हो चुके है। आगामी 30 दिसंबर 2023 को बाड़मेर में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुती देंगे। प्रजापत ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय स्टाफ व संस्था प्रधान बुद्धिप्रकाश त्रिपाठी को दिया। ग्राम में हर्ष का माहौल है।