boltBREAKING NEWS

साइकिल छोड़ मोपेड चुरा ले गया बदमाश

साइकिल छोड़ मोपेड चुरा ले गया बदमाश

बागौर (बरदीचंद जीनगर)। कस्बे के बड़े मंदिर के पास एक घर के बाहर से बदमाश मोपेड चुरा ले गया और उसके स्थान पर साइकिल छोड़ गया। पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार कस्बे के बड़े मंदिर चौक में रहने वाले किशनदास वैष्णव ने शुक्रवार रात घर के बाहर अपनी टीवीएस चैंप मोपेड खड़ी की थी। रात को अज्ञात बदमाश उसे चुरा ले गया और उसके स्थान पर अपनी पुरानी साइकिल खड़ी कर गया। घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब लगी जब किशनदास हमेशा की तरह नौकरी पर जाने के लिए बाहर आया। पुलिस को सूचना देने पर एसएचओ अयूब खां मौके पर पहुंचे और साइकिल जब्त कर कस्बे में पहचान के लिए पुलिस की गाड़ी में रखकर घुमाया। पहचान नहीं होने पर वे साइकिल को थाने ले गए। खां ने बताया कि चोर को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।