boltBREAKING NEWS

ट्रॉले और कार की  टक्कर, 4 भाई-बहन और जीजा की मौत

ट्रॉले और कार की  टक्कर,  4 भाई-बहन और जीजा की मौत

अलवर/ रविवार सुबह ट्रॉले और कार की  टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में 4 भाई-बहन और जीजा शामिल हैं। सभी गोवर्धन से गिरिराज जी की परिक्रमा कर लौट रहे थे। दंपती का 10 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 5 बजे यह दुर्घटना हुई है। 5 सीटर कार में 8 सवारी बैठी थीं। हादसा कठूमर के पास तुसारी मोड़ पर हुआ था।
हादसे में मालाखेड़ा के जमालपुर गांव के रहने वाले वीरेंद्र सिंह (26), उनकी बहन पूनम (28), जीजा सुरेंद्र निवासी नीमकाथाना सीकर के भागेसर की मौत हो गई। वीरेंद्र के चचेरे भाई अंकित (10) और बहन शिवानी (18) की भी मौत हो गई है। घायलों में वीरेंद्र का 10 साल का भांजा पूरव और उनकी पत्नी जूली व भाई की पत्नी रश्मि शामिल हैं।
दरअसल, सीकर के भागेसर में रहने वाले सुरेंद्र सिंह पत्नी व 10 साल के बच्चे के साथ अलवर के मालाखेड़ा के जमालपुर आए थे। जमालपुर गांव में मृतक सुरेंद्र सिंह का सुसराल है। यहां से ससुराल पक्ष के 5 लोग भी उनके साथ गए थे। पहले वे वृंदावन गए, फिर शनिवार को गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई और सुबह जल्दी गांव के लिए चल दिए। रास्ते में आते समय कठूमर के पास तुसारी मोड़ पर यह हादसा हुआ है।