बागौर (बरदीचंद जीनगर)। टहुका पंचायत में गुरुवार को महंगाई राहत शिविर का आयोजन हुआ। सरपंच टीना गाडरी ने बताया कि शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी हुक्मीचंद की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे शिविर का शुभारंभ हुआ। पंचायत क्षेत्र से आए परिवारों का सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में पंजीयन किया गया। शिविर में टहुका कस्बे से मुकेश जोशी ने शिविर प़भारी को विगत तीन माह से चंबल परियोजना से पेयजल नहीं मिलने की शिकायत करने पर शिविर में मौजूद चंबल अधिकारी को ग्रामीणों को खरी-खोटी सुनाई। ग्रामीणों ने बताया कि शिविर होने से दो दिन पहले अधिकारी कस्बे मे आकर पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने मे लगे हैं जबकि हम तीन माह से जल आपूर्ति की समस्या से परेशान हैं। हमारी सुनवाई नहीं हो रही, इस संदर्भ में अनेक बार जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की गई।
इस मौके पर मांडल तहसीलदार मदनलाल परमार, बीडीओ संदेश पाराशर, प्रधान शंकरलाल कुमावत, सचिव घनश्याम वैष्णव, रामेश्वर लाल गाडरी, रमेश गाडरी, जगदीश चौबे, पेंटर मालावत, नारायण लाल गाडरी, शंकर शर्मा, राकेश कंजर व ग्राम पंचायत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं सहित अधिकारी मौजूद थे।