boltBREAKING NEWS

बिजली आपूर्ति में अनियमितता के चलते ग्रामीण परेशान

बिजली आपूर्ति में अनियमितता के चलते ग्रामीण परेशान

मंगरोप मुकेश खटीक

मंगरोप  में बिजली की बार बार कटौती की समस्या ने लोगो की समस्याए बढ़ा रखी है। सबसे बड़ी समस्या ई मित्र संचालकों एवं छात्रों के सामने आ रही है क्योंकी अभी स्कूलों में एडमिशन चल रहे है जिसमे छात्रों को जरूरी कागजात बनवाने होते है,बिजली की समस्या के कारण उनका काम भी समय पर नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया की दिनभर में दर्जनों बार बिजली की ट्रिपिंग होती है जिससे घरों में लगे महंगे विद्युत उपकरण तक खराब हो चुके है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी फसल की खुदाई का काम चल रहा है। किसान खेतों से देर रात घर लौटते है लेकिन घर पहुंचते ही बिजली गुल मिलती है जिससे उन्हें अंधेरे में भोजन बनाना और खाना पड़ता है। इस तरह दिनभर में दर्जनों बार बिजली ट्रिपिंग होने से लोगों के रोजगार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। बिजली ग्रिड स्टेशन पर फोन करने पर वहा कार्यरत कर्मचारी का हमेशा एक ही जवाब होता है की आगे 33 केवी से सप्लाई बंद हो जाती है कभी यह कहते है की बिजली सप्लाई में बार बार फॉल्ट आ जाता है जिसे दुरुस्त करने के लिए बिजली बंद करनी पड़ती है ऐसा कह विद्युत कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लेते है। कई बार ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग के आला अधिकारियों से बिजली कटौती की समस्या को लेकर शिकायत की गई लेकिन नियमित बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पाया है।ग्रामीणों ने विद्युत कर्मचारियों पर बार बार विद्युत सप्लाई बाधित करने का आरोप लगाया है।